भिड़ौरी में तेंदुए ने गांव के पास कुत्ते को मारा
लखीमपुरखीरी, मई 28 -- उत्तर निघासन रेंज के भिड़ौरी में बुधवार सुबह तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। गांव के पास तेंदुए की मौजूदगी और कुत्ते को निवाला बनाने की खबर के बाद लोग दहशत में हैं। भिड़ौरी के बाबूपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब दस बजे तेंदुए ने वहां घूम रहे एक कुत्ते को मार दिया। यह नजारा देख दहशत में आए गांव के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर पड़ोस के खेतों में भाग गया। दिन में तेंदुए के हमले की घटना से ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में अचानक आया तेंदुआ, 4 मजदूरों पर किया हमला; लोगों ने घेरकर मार डाला इस पर वहां पहुंचे वनकर्मी कुत्ते की लाश वन कार्यालय उठा ले गए। उन्होंने ग्रामीणों को अकेले खेतों की तरफ न जाने के साथ ही होशियार रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.