भिवाड़ी, फरवरी 17 -- अलवर जिले के भिवाड़ी क्षेत्र के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भीषण फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस ने देर रात फैक्ट्री संचालक सहित अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी और मजदूरों से बिना किसी सेफ्टी उपकरण के जोखिम भरा काम कराया जा रहा था। प्रशासन ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने की बात कही है। मृतक मिंटू के छोटे भाई राजकुमार ने थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि फैक्ट्री मालिक और प्रबंधन को पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि फैक्ट्री में काम की प्रकृति खतरनाक है और ...