मोतिहारी, फरवरी 20 -- हरसिद्धि। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मटियरिया नन्हकार गांव के तीन युवकों की दर्दनाक मौत के बाद चौथे दिन भी गांव में मातम पसरा हुआ है। अपनों को खो चुकी माताओं की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन है। मृतक श्याम की मां नीतू देवी, अमरेश की मां सेमा देवी और अजीत की मां फुलझड़ी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार भगवान से फरियाद कर रही हैं "हमरा बेटा के मुअलो मुंह देखा द हो भगवान। ई कौन गलती के सजा देल ह हो भगवान। अब हम केकरा सहारे जीएम। तीनों माताओं की दहाड़ सुनकर आसपास खड़े ग्रामीणों की आंखें भी नम हो जा रही हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है। घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद घरों में चूल्हा नहीं जला है। परिजनों का कहना है कि जब तक बेटों का अंतिम संस्कार नहीं होगा, तब तक घर में भोजन न...