भिवंडी से हिन्दूनगर पहुंचा दो सगे भाइयों शव, मचा कोहराम
गोंडा, अगस्त 2 -- मेहनौन, संवाददाता । महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार की रात बिल्डिंग भर-भराकर गिर गई थी । इस हादसे में इटियाथोक के दो सगे भाइयों की मलबे मे दबने से मौत हो गई थी। रविवार की सुबह करीब सात बजे जब दोनों भाइयों का शव हिन्दूनगर गांव पहुंचा तो लोग अन्तिम दर्शन के लिए दौड़ पड़े। शव के अन्तिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। गांव में कोहराम मच गया और लोग शव देखकर बिलख - बिलखकर रोने लगे। विकास खण्ड इटियाथोक के ग्राम पंचायत हिन्दूनगर खास के मजरा करीम नगर के रहने वाले सगे दो भाई अशोक कुमार (34) व राकेश कुमार (26) पुत्रगण सहतू की बिल्डिंग के मलबे में दबने से मौत हो गई थी। इस हादसे में मृतक अशोक कुमार के मामा के दो सगे बेटे कृष्ण कुमार (34) एवं मुकेश (25) की भी मौत हो गई थी। बताया जाता है कि भिवंडी के कोहिनूर अपार्टमेंट में बने जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.