भिलाईपहाड़ी में दो बाइक की टक्कर, सुरक्षा गार्ड की मौत
जमशेदपुर, मई 14 -- एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत भिलाईपहाड़ी के पास मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान भिलाईपहाड़ी निवासी प्रमोद कुंडू (31) के रूप में हुई है। वह सुरक्षा गार्ड था और उलीडीह स्थित एक आई हॉस्पिटल में तैनात था। प्रमोद ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान भिलाईपहाड़ी के पास गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद को एमजीएम अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरी बाइक पर सवार युवक तेज गति से गलत दिशा में आ रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.