सिद्धार्थ, मार्च 20 -- शोहरतगढ़। नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को नगर पंचायत में हर्षोल्लास के साथ भिरंडा समय माता की कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भिरंडा समय माता की सुंदर व मनमोहक झांकी सजाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।आस्था में डूबे श्रद्धालुओं ने जय माता दी, जय श्रीराम का उदघोष करते हुए पदयात्रा में शामिल हुए। महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश व हाथ में सनातन धर्मध्वज लेकर मां के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। मां की भक्ति में पूरा कस्बा डूबा नजर आया। शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से निकलकर गड़ाकुल तिरंगा चौक, पुलिस बूथ इक्कावन तिराहा से गोलघर,शिव बाबा मंदिर होते हुए भिरंडा समय माता मंदिर पहुंचा। कलश की स्थापना कर ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने आयोजित मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रवि अग्रवाल, रामस...