अलीगढ़, मई 11 -- विजयगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव भिनौली में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को लड़का पैदा न करने पर बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने आई पत्नी की बहन पर भी लोहे की रॉड से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। भिनौली निवासी पीड़ित संगीत देवी पत्नी लालू ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनकी दो साल की एक बेटी है। पति, सास और ससुर लगातार उन पर लड़का पैदा करने का दबाव बना रहे थे।संगीत देवी के अनुसार, जब उन्होंने कहा कि लड़का पैदा करना भगवान की देन है और इसमें उनका कोई दोष नहीं, तो ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- बेटा न होने पर महिला को दी यातनाएं, गर्म चमचे से दागी जांघ बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.