श्रावस्ती, फरवरी 13 -- श्रावस्ती,संवाददाता। नगर पालिका परिषद भिंगा की ओर से स्वच्छ भिनगा, सुंदर भिनगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को अपने आसपास साफ सफाई का संकल्प दिलाया जा रहा है और विशेष साफ सफाई कराई जा रही है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को वार्ड संख्या 20 नई बाजार में विशेष सफाई एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में व्यापक सफाई कराई गई और स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत बाजार क्षेत्र में उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा गीले और सूखे कचरे को अलग अलग रखने के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने बताया कि घरों और दुकानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करके नगर पालिका की कचरा संग्रहण गाड़ी में ही डालें, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.