श्रावस्ती, मई 9 -- श्रावस्ती,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। भिनगा-बहराइच मार्ग पर स्थित बरदेहरा मोड़ के समीप डिवाइडर के किनारे एक युवक खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नारायन पुत्र बीरजा (42) निवासी सच्चा आश्रम टेपरा, पोस्ट सेक्दहीर देहात, कोतवाली बहराइच के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक सोनवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी विनोद कुमार की बहन रीता देवी के विवाह समारोह में बाराती के रूप में शामिल होने आया था। उल्लेखनीय है कि मृतक की ससुराल भी दुर्गापुर गांव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.