श्रावस्ती, मार्च 11 -- श्रावस्ती, संवाददाता। राप्ती बैराज मार्ग जमुनहा तहसील क्षेत्र सहित कछार के ग्रामीणों की लाइफलाइन है। बरसात में यह मार्ग बहुत उपयोगी हो जाता है, जिसका चौड़ीकरण बहुत जरूरी है। पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को जिले की समस्या की जानकारी दी। मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद ने बताया कि जमुनहा वासियों को जिला मुख्यालय भिनगा आने जाने के लिए भिनगा राप्ती बैराज मार्ग सबसे महत्वपूर्ण है। जिसकी दशा बेहद जर्जर है। ऐसे में इसका चौड़ीकरण व उच्चीकरण बेहद जरूरी है। जमुनहा को भिनगा से जोड़ने वाला एक अन्य मधवापुर मार्ग कटान की भेंट चढ़ गया था, जिसके विशेष मरम्मत की आवश्यकता है। ऐसे में इन दोनों मार्गों को तत्काल दुरुस्त कराया जाय। ...