श्रावस्ती, मार्च 17 -- श्रावस्ती,संवाददाता। शासन की ओर से नगर पालिका परिषद भिनगा और नगर पंचायत इकौना में सभासद नामित किए गए हैं। इससे समर्थकों में खुशी की लहर है। भिनगा में पांच और इकौना में तीन सभासद नामित किए गए हैं। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद की ओर से जारी आदेश में नगर पालिका परिषद भिनगा के लिए कानूनगोपुरा मोहल्ला निवासी सरिता सिंह, केशवनगर निवासी ज्ञान प्रकाश जायसवाल, पटेलनगर निवासी अश्वनी मौर्य, पुरानी बाजार निवासी राकेश साहू व नई बाजार निवासी अरविंद गुप्ता को सभासद नामित किया गया है। इसी तरह से नगर पंचायत इकौना के गौतमनगर मोहल्ले की गिरजेश नंदनी, आजादनगर मोहल्ला निवासी कन्हैया कसौधन और लाजपतनगर मोहल्ला निवासी नानबाबू तिवारी को सभासद नामित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...