पलामू, दिसम्बर 18 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड बीडीओ श्रवण भगत ने गुरुवार को भितीहारा नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक का उद्घाटन किया गया। चाबी सेविका को सुपुर्द कर नए भवन में पढ़ाई की शुरुआत करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि नए भवन के निर्माण से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा आंगनबाड़ी सेवाओं का संचालन में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.