भितहा में से 30 घर जल कर राख
बगहा, अप्रैल 1 -- भितहा, एक प्रतिनिधि। बिहार-यूपी सीमा क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण अग्निकांड ने तबाही मचा दी, जिसमें दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। घटना विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बांसगांव अंतर्गत बलुआडवा गांव तथा भितहा थाना क्षेत्र के डीही पकड़ी गांव के बालूवडवा में घटी, जहां आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर में शर्मा पासवान के घर खाना बनाने के दौरान आग लगी। पछुआ हवा तेज होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा के कारण लपटें और भड़कती रहीं। विशुनपुरा थानाध्यक्ष विनय मिश्रा पुलिस बल और दमकल टीम के साथ घटनास्थल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.