बगहा, जून 10 -- भितहा । प्रखंड के मुजा टोला गांव में बुधवार को एक उत्पाती बंदर ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र यादव अपने घर से ट्रैक्टर लेकर भूसा लाने के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बंदर के चंगुल से छुड़ाया। यह भी पढ़ें- भितहा में बंदर ने हमला कर युवक को किया घायलग्रामीणों की चिंता ग्रामीणों ने बताया कि उक्त बंदर पिछले एक सप्ताह से गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार उत्पात मचा रहा है। बंदर के डर से लोग घरों से बाहर निकलने में सावधानी बरत रहे हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक भयभीत हैं। ग्...