बगहा, मार्च 2 -- भितहां प्रखंड मुख्य रूप से ग्रामीण इलाका है, जहां अधिकांश घर फूस, खपड़ैल आदि से बने हैं। गर्मी के मौसम में पछुआ हवा के थपेड़े छोटी सी चिंगारी भी विकराल रूप धारण कर लेती है। उपर से अग्निशमन विभाग की लापरवाही हर वर्ष दर्जनों परिवारों के लिए भारी पड़ रही है। दमकल की पर्याप्त गाड़ियां नहीं होने के कारण हर साल सैकड़ों घर आग की भेंट चढ़ जाते हैं। स्थिति यह है कि पूरे प्रखंड के लिए थाना परिसर में केवल एक छोटी दमकल गाड़ी उपलब्ध है, जो आपात स्थिति में आबादी के हिसाब से नाकाफी है। भितहा प्रखंड मुख्यत: ग्रामीण क्षेत्र है, जहां गर्मी के मौसम में छोटी आग की घटना भी विकराल रूप ले लेती है। आग लगने के बाद स्थानीय लोग बाल्टी, हैंडपंप और मोटर पंप के सहारे आग बुझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक कई घर जलकर राख हो चुके होते हैं। स्थानीय ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.