गोपालगंज, अप्रैल 21 -- गोपालगंज। नगर थाने के भितभेरवा गांव में रविवार की शाम क्रिकेट खेलने को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक राजू अली का बेटा समीर अली बताया गया है। इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहा सुनी हो रही थी। दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें समीर आलम घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...