बांदा, फरवरी 6 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सीएनजी ऑटो और ऑल्टो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से सीएनजी ऑटो सड़क पर पलट गया। आटो सवार चालक और यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएनजी ऑटो चालक 38 वर्षीय संभाजी पुत्र शिवकरन निवासी पैलानी थाना पैलानी, ऑटो लेकर पैलानी की ओर जा रहा था, जबकि ऑल्टो कार भरुआसुमेरपुर की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे बांदा-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जसपुरा-तरौड़ा पुलिया के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ऋषि कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा पहुंचाया। हादसे में ऑटो चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.