भिड़ंत के बाद कार और ट्रक में आग लगी
नोएडा, अक्टूबर 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-57 चौकी के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके केबिन में आग लग गई। कार के अगले हिस्से तक भी आग पहुंच गई। राहगीरों ने दोनों वाहनों के चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों चालक मामूली रूप से झुलस गए। सेक्टर-24 थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली के बदरपुर निवासी ललित गुरुवार को किसी काम से नोएडा आए थे। रात करीब एक बजे वह कार से सेक्टर-61 की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रिंकू सेक्टर-57 चौराहे पर खोड़ा की ओर से कबाड़ से भरा ट्रक लेकर आ रहे थे। चौराहे पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई। टक्कर के बाद ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर पलट गया। अचानक हुई जोरदार आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चौराहे से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.