भिठ्ठामोड़-जनकपुर रूट पर भारतीय पर्यटकों के सुस्त पड़ने की आशंका
सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- परिहार। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में उफनाई भोटेकोशी और त्रिशूली नदी ने सिर्फ नदी किनारे बसे इलाकों को ही तबाह नहीं किया, बल्कि इसका असर अब नेपाल के पर्यटन उद्योग के आंकड़ों पर भी दिखाई देने लगा है। अगस्त के आखिरी सप्ताह में आई फ्लैश फ्लड ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग समेत त्रिशूली नदी प्रणाली से जुड़े इलाकों में सड़क और परिवहन व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। इसका सीधा असर पर्यटकों की आवाजाही पर पड़ा और नेपाल पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में नीचे चली गई। दिलचस्प यह है कि जिस क्षेत्र में बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई, वह नेपाल के प्रमुख पारंपरिक पर्यटन स्थलों में भले शामिल नहीं हो, लेकिन रसुवागढ़ी के रास्ते चीन और तिब्बत सीमा की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह इलाका खास आकर्षण रखता हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.