भिट्ठी में सर्पदंश से एक महिला की मौत
भागलपुर, जुलाई 16 -- सबौर। भिट्ठी गांव में बुधवार को सर्पदंश से 32 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह घर में कामकाज के दौरान सांप ने डस लिया था। परिजनों ने धार्मिक स्थल पर झाड़-फूंक करवाई। काफी देर होने के बाद परिजन सबौर पीएचसी लेकर गए। महिला की नाजुक हालत देखकर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने कहा कि मामले की लिखित जानकारी नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डसने से चाया गांव की महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.