शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- जैतीपुर थाना क्षेत्र के भिटारा गांव में रविवार रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बंधी तीन भैस बुरी तरह झुलस गई, जबकि एक भैंस बाल-बाल बच गई। रामपाल ने बताया कि घर पर बेटा आकाश था और अन्य परिवारजन दूर थे। आग लगने पर आकाश ने दरवाजा तोड़कर पशुओं को बाहर निकाला। घटनास्थल पर पहुंचे थाना पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी जुटाई और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में रंजिशन आग लगाने की संभावना जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.