बाराबंकी, अप्रैल 8 -- रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर भिटरिया में करोड़ों की लागत से बना नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। उद्घाटन के एक माह बाद भी यहां बसों का ठहराव न के बराबर है, जिससे यात्री परेशान होकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रोडवेज विभाग ने खुद ही बसों के ठहराव की व्यवस्था को कमजोर कर दिया है। विभाग द्वारा हाईवे के दोनों ओर स्थित शिवाय रेस्टोरेंट को यात्रियों के चाय-नाश्ते के लिए लाइसेंस जारी कर दिया गया है। नतीजतन ज्यादातर रोडवेज बसें स्टेशन पर न रुककर सीधे इन्हीं ढाबों पर रुक रही हैं। इससे भिटरिया रोडवेज स्टेशन पूरी तरह सूना पड़ा रहता है और यात्री बसों का इंतजार करते रह जाते हैं।यात्रियों को बस पकड़ने के लिए एक से तीन किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है। खासकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.