नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- किशमिश तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी काली किशमिश को अपनी रोज की डाइट में शामिल करने के बारे में सोचा है? काली किशमिश को अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है और इसमें फाइबर, पोटैशियम, आयरन और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। कई लोग इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाते हैं, जबकि कुछ लोग इसे सीधे भी खाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं काली किशमिश खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं और इसे किस तरह खाना ज्यादा आसान रहता है।1. पाचन के लिए काली किशमिश में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है। अगर आपकी डाइट में फाइबर की कमी है, तो थोड़ी मात्रा में काली किशमिश को रोज के खाने का हिस्सा बना सकते हैं। इसके साथ पानी पीना भी जरूरी है।2. कब्ज की ...