वाराणसी, जून 12 -- मिर्जामुराद। भिखीपुर गांव में गुरुवार को नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण एवं संगीतमय श्रीरामकथा शुरू हुई। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भगवन्नाम संकीर्तन के साथ यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान रामकुमार मिश्र ने बताया कि श्रीरामकथा से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ मिलेगा। संतश्री रामानुज वैष्णव दास महाराज और काशी के आचार्यों ने संगीतमय श्रीरामकथा की प्रस्तुति की। मानस चौपाई 'विश्वनाथ मम नाथ पुरारी, त्रिभुवन महिमा विदित तुम्हारी' से लोग भक्तिरस में डूबे रहे। सर्वेश मिश्र, मनीष मिश्र, आशु मिश्र, धर्मू पाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...