मिर्जापुर, जुलाई 27 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। मंदिर, गंगा घाट व स्टेशन पर भिखारी और अंधा बनकर चोरी करने वाले गिरोह का विंध्याचल पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ करते हुए सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो बाल अपचारी हैं। सभी विंध्याचल के निवासी हैं। उनके पास से चोरी के साढ़े तीन लाख रुपये के 11 मोबाइल बरामद हुए हैं। यह भी पढ़ें- अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश,सात आरोपी गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह मय हमराही गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ पटेंगरा नाला रेलवे ओवरब्रिज के पास मौजूद हैं। जो चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सात लोगों को धर दबोचा। सभी को थाने ले आई। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि इनका एक ...