उन्नाव, जनवरी 31 -- उन्नाव। हसनगंज क्षेत्र के भिखारी खेड़ा गांव में नवयुग जन चेतना सेवा संस्थान की ओर से 15वां नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र शिविर आगामी 3 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन गांव में स्थित खेलकूद मैदान में ग्राम प्रधान तारावती पाल की अध्यक्षता में किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश कुमार रावत करेंगे। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रधान पुत्र पुत्तन लाल पाल ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों की मौके पर ही बीपी, शुगर, नेत्र ज्योति सहित अन्य आवश्यक जांचें की जाएंगी। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उन्हें बेहतर उपचार के लिए कानपुर ले जाया जाएगा, जहां नि:शुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। संस्था की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.