वाराणसी, अगस्त 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए भिखारीपुर स्थित हाइडिल कॉलोनी में 33/11 केडब्ल्यूएच का नया मंडुवाडीह उपकेंद्र बनेगा। इस पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भिखारीपुर और आसपास के लगभग 8 हजार उपभोक्ता यहां सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। नई हाईटेंशन लाइन का निर्माण और उपकरण लगने से फॉल्ट कम होंगे और निर्बाध आपूर्ति होगी। उपकेंद्र निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) राम अवतार ने बताया कि वर्तमान में मंडुवाडीह उपकेंद्र ट्रांसमिशन सब स्टेशन परिसर में है। इससे तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति के लिए भिखारीपुर हाइडिल कॉलोनी की खाली जमीन पर नए उपकेंद्र का प्रस्ताव निदेशक (तकनीकी) जितेंद्र नलवाया को भेजा। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ओल्ड गुरुग्राम में बि...