धनबाद, अप्रैल 10 -- बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में रामनवमी के दिन बाइक जुलूस पर पथराव करने के मामले में आरोपित जेल में बंद मोहम्मद वकार, शेख असगर, शाहिद, एहसान, वारिश, जमाल, मुस्ताक आलम, इमरान शेख, इबरार, अरशद, यातुल, एयाज, नासिर व मकसूद की ओर से दायर नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायधीश चतुर्थ प्रफुल्ल कुमार की अदालत में हुई। बचाव पक्ष से अधिवक्ता एसए मल्लिक ने बहस की। वहीं अपर लोक अभियोजक ने पुलिस से केस डायरी की मांग की। अदालत ने पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने के लिए अगली तारीख 21 अप्रैल तय की है। बताते चलें कि 27 मार्च को रामनवमी के दिन शाम साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि मारुति क्लब आमझर अखाड़ा की ओर से निकाले गए बाइक जुलूस पर भिखराजपुर के पास कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे 15 बाइक छतिग्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.