कटिहार, जनवरी 2 -- कटिहार। भिक्षाटन कर अपना जीवन यापन करने वाले भिक्षुओं का कोई स्थायी पता नहीं होने के कारण न तो उनका आधार कार्ड बन पाता है और न ही किसी तरह का पहचान पत्र। इस कारण सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना का लाभ भी इन्हें नहीं मिल पाता है। सरकार ने भिक्षावृति निवारण योजना के तहत ऐसे भिक्षुक को पहचान पत्र मुहैया कराने तथा समाज की मुख्य धारा में जोड़ते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाए जाने का निर्देश दिया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा इसको लेकर पहचान एप के माध्यम से भिक्षाटन करने वाले लोगों को सर्वेक्षित कर नाम, पता, फोटो सहित पहहचान पत्र उपलब्ध कराने को लेकर कवायद जल्द ही शुरू की जाएगी। भिक्षावृति करने वालों को घुमंतु श्रेणी में माना गया है। इस कारण सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजना से ये लोग वंचित हैं। पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.