सहारनपुर, नवम्बर 23 -- सहारनपुर। स्वामी दीपांकर महाराज ने बताया कि 23 नवंबर 2022 को देवबंद से शुरू हुई भिक्षा यात्रा अब तक छह राज्यों में करीब डेढ़ करोड़ लोगों तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य जातिगत विभाजन छोड़कर समाज को एकजुट करना है। यह यात्रा "न रुकेगी, न झुकेगी, निरंतर चलती रहेगी। भिक्षा यात्रा को तीन वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को पत्रकार वार्ता में स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि यह भारत की सबसे लंबी सामाजिक यात्रा बन चुकी है, जिसने बिना रुके 1096 दिन पूरे करके एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने राजनीतिक दलों पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति समाज को विभाजित करती है, जबकि संत समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठित रहना केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि सुरक्षा का आधार भी है। दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.