किशनगंज, फरवरी 24 -- किशनगंज। शहर के हलीम चौक के समीप मंगलवार को भिक्षा मांग रही एक महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर किशनगंज सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बाहर निकालकर थाना लाया गया।बताया जाता है की महिला इलाके में भिक्षा मांग रही थी।इस दौरान एक बच्चे को बिस्किट दे रही थी। तभी कुछ लोगों की नजर महिला पर पड़ी। लोगों ने बच्चा चोर समझ कर महिला की पिटाई कर दी और घटना की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी। सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से निकलकर सदर थाना लाया गया। उक्त महिला पास के रामपुर की रहने वाली है। बताया जाता है की महिला महिला भीख मांग कर अपना व परिवार का भरण पोषण करती है। मंगलवार को हलीम चौक के पास एक मोहल्ले में भीख मांगने गई थी तभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.