नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता स्माइल योजना के तहत कार्य कर रही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ गुरुवार को समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने समीक्षा बैठक की। मंत्री ने बताया कि इस बैठक में भिक्षावृत्ति में संलग्न लोगों के पुनर्वास, आजीविका से जोड़ने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर चर्चा की गई।बैठक के दौरान विभिन्न एनजीओ ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर सैकड़ों लोगों से संपर्क किया, काउंसलिंग की और कई लोगों को भिक्षावृत्ति से बाहर निकालकर पुनर्वास की दिशा में आगे बढ़ाया। कई लाभार्थियों को शेल्टर होम में स्थान दिलाया गया तथा उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए गए। लाभार्थियों को विभिन्न स...