भभुआ, फरवरी 27 -- समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग करा रहा सर्वे पुनर्वास, आश्रय, कौशल विकास, शिक्षा प्रदान कर मुख्यधारा में लाना है उद्देश्य (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। भिक्षावृत्ति में शामिल लोगों की पहचान और पुनर्वास के लिए समाज कल्याण विभाग स्माइल योजना के तहत शुक्रवार से सर्वे शुरू किया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सर्वेयर द्वारा जिले के रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव, धार्मिक स्थल, बाजार व अन्य स्थानों पर भ्रमण कर भिक्षावृत्ति में शामिल पुरुष, महिला और बच्चों की पहचान की जाएगी। सर्वे के दौरान यह भी देखा जाएगा कि भिक्षावृत्ति में शामिल लोगों को संबंधित विभाग द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया है या नहीं। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अफसरों ने बताया कि सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद भिक्षावृत्ति में शामिल लोगो...