गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में स्माइल' योजना के तहत शहर में भिक्षावृत्ति में लगे लोगों के पुनर्वास पर बात की गई। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से संचालित योजना के अंतर्गत लोगों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए भिक्षावृत्ति मुक्त कराया जाएगा। उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि स्माइल योजना में निजी संस्था का चयन कर किया गया है। यह संस्था शहर में भी जल्द ही अभियान शुरू करेगी। संस्था के प्रतिनिधि प्रताप विक्रम सिंह ने बैठक में कार्ययोजना प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शेल्टर होम आश्रय गृह उपलब्ध होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.