पटना, फरवरी 12 -- भिक्षावृत्ति में संलिप्त लोगों की सूचना देने के लिए एक कॉल सेंटर का नंबर जारी किया गया है। यह नंबर बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जारी किया है। पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आम लोगों से दूरभाष 18003456262 पर सूचना देने की अपील की है। कहा कि इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति भिक्षावृत्ति में लगे लोगों की सूचना या जानकारी दे सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भिक्षुकों का विधिवत रेस्क्यू एवं पुनर्वास किया जाएगा। डीएम ने भिक्षावृत्ति को सामाजिक कलंक बताया। भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए सामाजिक सुरक्षा, पुलिस, आईसीडीएस, श्रम, बाल संरक्षण इकाई, स्वास्थ्य, बैंकिंग, विकास, आईपीआरडी, मद्य निषेध, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समन्वय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.