भिक्षावृत्ति मुक्त औरैया बनाने को सर्वे शुरू, जरूरतमंदों का होगा पुनर्वास
औरैया, अगस्त 13 -- जिले को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की कवायद शुरू हो गई है। समाज कल्याण विभाग और हेडवे फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से स्माइल योजना के तहत सर्वे शुरू किया है। टीम सार्वजनिक स्थानों पर भिक्षावृत्ति से जुड़े लोगों और बच्चों को चिह्नित करने के साथ उनकी सामाजिक और पारिवारिक स्थिति की जानकारी जुटा रही है। सर्वे के बाद जरूरत के अनुसार उनका पुनर्वास कर शिक्षा, कौशल विकास और आजीविका से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सर्वे के दौरान भिक्षावृत्ति में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति की परिस्थितियों का आकलन किया जाएगा। इसमें यह जानने का प्रयास होगा कि संबंधित व्यक्ति किन परिस्थितियों में भिक्षावृत्ति से जुड़ा और उसके परिवार की आर्थिक व सामाजिक स्थिति कैसी है। बच्चों के मामले में उनकी शिक्षा और पारिवारिक परिस्थितियों की जानकारी भी जुटाई जाएगी। सर्वे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.