गया, फरवरी 26 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के सामाजिक अध्ययन विभाग की ओर से भीख में संलग्न बच्चों के लिए विशेष सेवाएं विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि भिक्षावृत्ति एक बड़ी समस्या है, जिसके उत्पत्ति को खोजने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि भिक्षावृत्ति एक सामाजिक बुराई है और इसे नियंत्रित करना केवल अध्ययन का विषय नहीं, बल्कि संकल्प का विषय होना चाहिए। कुलपति ने कहा कि हमें उन तरीकों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिनके माध्यम से हम भिखारियों को मुख्यधारा के समाज में ला सकें। बच्चों से उनका अवसर न छीनें : सिटी एसपी गया के सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बाल भिक्षावृत्ति को कम करने के दो दृष्टिकोण बताए जो क्रमशः कल्याणकारी दृष्टिकोण और कान...