झांसी, अगस्त 12 -- झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के नेतृत्व में झांसी में ऑपरेशन स्माइल चलाया गया। जिसके तहत थाना एएचटी दक्षरा योजना की उपयोजना भीख मांगने के काम में लगे लोगों का व्यापक पुनर्वास करना था। झांसी मे भिक्षावृत्ति मे लिप्त व्यक्तियों को रेलवे स्टेशन, रेलवे स्टेशन रोड पर थाना प्रभारी थाना एएचटी सोवरन सिंह ने पुलिस बल, जीआरपी, आरपीएफ व बृजेश यादव (शक्ति एजुकेशन एवं वेलफेयर एसोसिएशन जनपद झांसी) के साथ अभियान चलाया गया। जिससे आसपास के एरिया में भिक्षावृत्ति करते कई लोग पकडे गए। भिक्षावृत्ति में लिप्त 28 पुरूष, 11 महिलाएँ यानी 39 व्यक्तियो को रेस्क्यू किया गया। जिन्हें जनपद झांसी में संचालित शक्ति एजुकेशन एवं वेलफेयर एसोसिएशन जनपद झांसी में देखभाल के लिए दाखिल किया गया। उपरोक्त व्यक्तियों के पुनर्वासन की कार्यवाही क...