कटिहार, फरवरी 28 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि भिक्षावृति निवारण योजना के तहत सड़क किनारे और धार्मिक स्थलों के आसपास भिक्षावृति कर जीवन यापन करने वालों की सूची तैयार करने को लेकर सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है l सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक यशस्वी ने बताया कि 500 भिक्षुओं के सर्वे का लक्ष्य रखा गया है l भिक्षुओं का सर्वे 27 फ़रवरी से 31 मार्च तक चलेगा l महिला, पुरुष, बच्चे और ट्रांसजेंडर भिक्षुओं का सर्वे किया जाएगा l सर्वे के बाद भिक्षुओं की सूची तैयार की जाएगी l भिक्षाटन कर जीवन यापन करने वाले भिक्षुओं का पुनर्वास और अन्य सहायता दी जाएगी l बताते चलें कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों के समीप भिक्षावृति पर रोक लगाने को लेकर राष्ट्रपति के यहां शिकायत दर्ज कराते हुए मांग की गयी थी l इस आलोक में समाज कल्याण निदेशालय ने सभी जिलों को निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.