भिक्षाटन कर सुरक्षा गार्डों ने आईआईटी प्रबंधन के खिलाफ जताया आक्रोश
धनबाद, अगस्त 12 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद में कार्यरत रहे सुरक्षा गार्डों की मांगों को लेकर सुरक्षा प्रहरी कर्मचारी संघ, धनबाद के महामंत्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को आयोजित भिक्षाटन कार्यक्रम में सैकड़ों सुरक्षा गार्डों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पीके राय मेमोरियल कॉलेज के समीप से सुरक्षा गार्डों ने पैदल मार्च करते हुए आईआईटी, पुलिस लाइन होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रभात ने कहा कि यह भिक्षाटन कार्यक्रम केवल आर्थिक सहयोग जुटाने के लिए नहीं, बल्कि आईआईटी प्रबंधन के समक्ष सुरक्षा गार्डों की समस्याओं और उनके अधिकारों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से कार्यरत सुरक्षा गार्डों के साथ अन्याय किया गया तथा बड़ी संख्या में गार्डों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.