भिकियासौंण के ककलासों महोत्सव में छोलिया नृत्य ने मोहा मन
अल्मोड़ा, मई 31 -- भिकियासैंण, संवाददाता। अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौनलिया के खेल मैदान में दो दिवसीय ककलासों महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पुरस्कार वितरण किए। रविवार को महोत्सव में हिमाद्री नट कला समिति अल्मोड़ा के टीम लीडर नवीन कुमार के निर्देशन में कलाकारों ने मनमोहक छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों सहित रामगंगा सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा के कलाकारों, प्रसिद्ध लोक गायक शिवदत्त पंत, पन्नू गुसाईं, दीपा पंत, रमेश गोस्वामी, प्रकाश काला आदि ने उत्तराखण्ड संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के शुरू में बारिश होने से दर्शक छाता के सहारे कार्यक्रम में जमे रहे। यह भी पढ़ें- मां मानिला दुर्गा महोत्सव की रही धूम यहां ककलासों एकता मंच अध्यक्ष बलराज नेगी, मोहन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.