अल्मोड़ा, नवम्बर 10 -- भिकियासैंण। 'आपरेशन स्वास्थ्य' के तहत सीएचसी भिकियासैंण में मानक के अनुसार स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के मांग को लेकर कुसुमलता बौड़ाई के नेतृत्व में नगर के रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को जारी रहा। धरना स्थल पर लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष बाद भी आम जनमानस स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भटक रहे हैं।कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के नहीं होने से आए दिन लोग रेफर हो रहे हैं। लोगों की जान पर बन आ रही है। इसके बाद भी सरकार और प्रशासन आंख मूंदे बैठे हुए हैं। अब क्षेत्र की अनदेखी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.