अल्मोड़ा, मई 7 -- भिकियासैंण। क्षेत्र के रापड़-गंगोड़ा-चमड़खान मोटर मार्ग पर गुरुवार सुबह कार एक सड़क से उतरकर तीसरे बैंड का पार कर उसी सड़क पर गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव पुलिस के सुपुर्द किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी डौड़ाखाल, भुवन चंद्र पुत्र दीवान राम निवासी सेनरी रानीखेत और आनंद राम निवासी रिची थापल रानीखेत साथ में नौघरिया में रात्री जागर लगाने गए थे। गुरुवार तड़के तीनों चमड़खान की ओर लौट रहे थे। इस दौरान सुबह करीब साढ़े चार बजे रापड़-गंगोड़ा-चमड़खान मार्ग पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते कार सड़क से उतर कर पहाड़ी से टकराते हुए उसी सड़क के तीसरे बैंड में बीच सड़क उल्टी गिर गई। हादसा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.