भिंड से आगरा आ रही रोडवेज बस में मिले 8 यात्री बिना टिकट मिले
आगरा, अगस्त 5 -- रोडवेज प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी चालक-परिचालक बिना टिकट यात्रियों को सफर कराकर प्रतिदिन हजारों रुपये का चूना लगा रहे हैं। ताजा मामला ईदगाह डिपो का सामने आया है। 3 अगस्त को ईदगाह डिपो की बस नंबर यूपी 78 एलएन-2275 भिंड से यात्री भरकर आगरा के लिए चली थी। बस पर चालक भगवती प्रसाद एवं परिचालक अमित कुमार त्यागी मौजूद थे। बस में मात्र 14 यात्री थे। गोपनीय सूचना पर मुख्यालय लखनऊ चेकिंग दल के कपिल पचौरी, रंजीत सिंह, सत्यवीर सिंह ने बस पर भिंड के पास एक स्थान पर छापा मारा। बस के भौतिक निरीक्षण में बस में सवार 14 यात्रियों में से 8 यात्री बिना मिले। निरीक्षकों ने परिचालक पर 3221 रुपये की पेनल्टी लगाई। इस घटना की चर्चा विभाग में तेजी से हो रही है। बस में 65 प्रतिशत विना टिकिट यात्री मिलने का मामला संगीन दिख रहा है। इस मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.