भिंड के मालनपुर में गोदरेज की चौथी यूनिट का सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की चौथी नई इकाई का शुभारंभ किया। कंपनी ने इस इकाई के विस्तार में 450 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। नई इकाई से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने और यहां तैयार उत्पादों की देशभर में आपूर्ति होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मालनपुर में स्थापित यह नई औद्योगिक इकाई प्रदेश में निवेश को धरातल पर उतारने के प्रयासों का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि चंबल और ग्वालियर क्षेत्र अब औद्योगिक निवेश, उत्पादन और रोजगार के नए केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई इकाई के शुरू होने के साथ मालनपुर में एशिया की सबसे बड़ी साबुन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.