पूर्णिया, अप्रैल 22 -- बनमनखी, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी एवं एनएचआई के अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को धरहरा चौक बनमनखी में साइट विजिट के क्रम में एक सब्जी विक्रेता द्वारा भिंडी को केमिकल से कलर करते हुए पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई हेतु थाना अध्यक्ष बनमनखी एवं जिला खाद्य पदाधिकारी के हवाले किया गया है। ज्ञातव्य हो कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वैसे विक्रेता जो खाद्य पदार्थों में मिलावट करते हैं, उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- भिंडी को केमिकल से कलर करते पकड़ा गया सब्जी विक्रेता यह भी पढ़ें- उर्वरक दुकानों पर प्रशासन सख्त, गड़बड़ी पर थोक विक्रेता से जवाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.