चम्पावत, जून 28 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद की तहसील पाटी अंतर्गत ग्राम भिंगराड़ा में लोक प्रयोजन के लिए भूमि को ग्राम्य विकास विभाग के नाम निःशुल्क हस्तांतरण एवं नामांतरण की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति जिला विकास अधिकारी के प्रस्ताव तथा एसडीएम पाटी की संस्तुति के आधार पर प्रदान की गई है। स्वीकृत आदेश के अनुसार ग्राम भिंगराड़ा में राजस्व ग्राम भिंगराड़ा की खाता संख्या-131, खसरा संख्या-299, 0.060 हेक्टेयर (बंजर श्रेणी-9(3)) भूमि वर्कशेड निर्माण के लिए ग्राम्य विकास विभाग के नाम हस्तांतरित की गई है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि भूमि का उपयोग केवल स्वीकृत उद्देश्य के लिए किया जाएगा तथा शासनादेश में निर्धारित सभी शर्तों एवं प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। भूमि पर किसी प्रकार का धार्मिक अथवा ऐतिहासिक महत्व का निर्माण...