चम्पावत, अप्रैल 9 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत के भिंगराड़ा में पीएचसी भवन का निर्माण होगा। इसके लिए शासन से 1.74 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा 217 सोलर स्ट्रीट लाइट को भी स्वीकृति मिली है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि भिंगराड़ा पीएचसी भवन निर्माण की स्वीकृति 15वें वित्त आयोग की संस्तुति से मिली है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 217 सोलर स्ट्रीट लाइटों को भी स्वीकृति मिली है। ये लाइट गैंड़ाखाली, फर्तोला, मनार मल्ला, गल्ला गांव, जीजीआईसी काकड़, लोहाघाट, खेतीखान, जीआईसी पाटी, बाराकोट, एएनएम सेंटर चल्थी, धूनाघाट, मोस्टा, बकोड़ा, डुंगाजोशी, मंगोली सहित कुल 88 से अधिक स्थलों में लगाई जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...