चम्पावत, अप्रैल 18 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के भिंगराड़ा बाजार में पिछले एक सप्ताह से पेयजल की गंभीर किल्लत बनी हुई है। रीठासाहिब गुरुद्वारा का प्रमुख पड़ाव होने के कारण स्थानीय नागरिकों के साथ ही श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे डेढ़ हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि चार दशक पुरानी पाइप लाइन वर्तमान में पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पा रही है। मुख्य बाजार के हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। जिससे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...