पाकुड़, अप्रैल 27 -- ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। भाड़ा वृद्धि की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से चल रहा डीबीएल व बीजीआर कंपनी और ट्रांसपोर्टरों के बीच का गतिरोध रविवार को समाप्त हो गया। स्थानीय होटल में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता के बाद ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल वापस ले ली, जिसके साथ ही आलूबेड़ा से लोटामारा रेलवे साइडिंग तक कोयला परिवहन दोबारा बहाल हो गया है। ​एसडीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में कंपनियों ने वर्तमान भाड़े में 10 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद अब दर 300 रुपये से बढ़कर 310 रुपये प्रति टन हो गई है। ट्रांसपोर्टरों ने इस पर सहमति जताते हुए आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि शुक्रवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही थी, जिससे खनन क्षेत्र में कोयले का स्टॉक बढ़ता जा रहा था।वार्ता के दौरान केवल ...